Advertisement
Advertisement
Advertisement

#IPL बेंगलोर का सफर आईपीएल में खत्म, मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत

  मुंबई, 1 मई | रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए हुए उसे एक और

Advertisement
मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी
मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
May 01, 2017 • 07:54 PM

 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
May 01, 2017 • 07:54 PM

मुंबई, 1 मई | रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए हुए उसे एक और हार दी है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल का अहम विकेट खो दिया था। पटेल के जाने के बाद जोस बटलर (33) और नीतीश राणा (27) ने टीम का स्कोर 61 पहुंचाया।  इन दोनों के जाने के बाद कप्तान एक छोर पर खड़े रहे और 37 गेंदों में एक छक्का और छह चौकों की मदद से मुंबई को जीत तक ले गए।

Trending

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने टीम का एक समय 150 का आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा था लेकिन आखिरी ओवरों में केदार जाधव (28) और पवन नेगी (35) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर वह 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। उसके लिए अब्राहम डिविलियर्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। 

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

TAGS
Advertisement