Pakistan Pacer Wahab Riaz ruled out of Champions Trophy 2017 ()
6 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज टखने में चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से बाहर हो गए हैं। 31 वर्षीय वहाब भारत के खिलाफ रविवार को बर्मिंघम में खेले गए पाकिस्तान के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
भारतीय पारी के 46वें ओवर के दौरान वहाब रियाज गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की आखिरी पांचवीं गेंद के बाद वह लड़खड़ा कर मैदान पर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया था।
भारतीय बल्लेबाजों ने रियाज की गेंदबाजी पर 8.4 ओवर में 87 रन बनाए थे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप