Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, अरब गुल मोमंद ने लिए 4 विकेट (Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, अरब गुल मोमंद ने लिए 4 विकेट)
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हरा दिया।
जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे मोहम्मद अकरम ने 29 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। करीम जनत ने 23 गेंदों पर 21 और कप्तान दरविश रसूली ने 27 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जापान के लिए शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने 2-2 विकेट लिए। थॉमस और डेविस को 1-1 विकेट मिला।