Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 खिलाड़ी जो बदल सकते हैं इंडियन टीम की किस्मत, जीता सकते हैं वर्ल्ड कप

आईसीसी इवेंट्स और बड़े मुकाबलों में इंडियन टीम का प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन भविष्य में युवा खिलाड़ी टीम को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं।

Advertisement
Cricket Image for 3 खिलाड़ी जो बदल सकतें हैं इंडियन टीम की किस्मत, जीता सकते हैं वर्ल्ड कप
Cricket Image for 3 खिलाड़ी जो बदल सकतें हैं इंडियन टीम की किस्मत, जीता सकते हैं वर्ल्ड कप (Prithvi Shaw)
Nishant Rawat
By Nishant Rawat
Nov 13, 2022 • 12:05 PM

बीता समय इंडियन टीम के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। ब्लू आर्मी ने आईसीसी इवेंट्स के बड़े मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करके मैच गंवाया है, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो भविष्य में इंडियन टीम को चैंपियन बना सकते हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat
November 13, 2022 • 12:05 PM

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

Trending

23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को बीते समय में चयनकर्ताओं ने खूब नज़रअंदाज किया है, लेकिन सभी पृथ्वी की काबिलियत से परिचित हैं। पृथ्वी आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं, आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उनका स्ट्राइक रेट 147.45 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में भी पृथ्वी ने रनों का अंबार लगाया है ऐसे में अगर अब पृथ्वी पर ध्यान और बड़े लेवल पर मौका दिया जाए तो वह भविष्य में इंडिया को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं। इस युवा बल्लेबाज़ में दिग्गज बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है। छोटी उम्र में उनकी कप्तानी में इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता था।

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

भारतीय टीम में हमेशा से ही ऑलराउंडर खिलाड़ी की कमी खली है। 27 वर्षीय वेंकटेश अय्यर आने वाले समय में इंडिया के लिए यह भूमिका निभा सकते हैं। वेंकटेश अय्यर ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 162.19 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी झटके हैं। लिस्ट ए में वेंकटेश का सर्वाधिक स्कोर 198 का रहा है।
  
उमरान मलिक (Umran Malik)

गन गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी आग उगलती गेंदों के दम पर सभी का दिल जीता है। उमरान लगातार 150 kph की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। भारतीय टीम के पास ऐसे गेंदबाज़ों की कमी हमेशा ही खली है, लेकिन उमरान विपक्षी बल्लेबाज़ों को रफ्तार से परेशान कर सकते हैं।

Also Read: LIVE अपडेट्स (T20 WC 2022 Final) - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

अपनी खास काबिलियत के दम पर उमरान ने इंडियन टीम तक का सफर तय किया है, लेकिन अनुभव ना होने के कारण उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन भविष्य में वह टीम का हिस्सा बनकर ब्लू आर्मी को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

Advertisement