भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘नमन’ के एक और एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह सालाना अवॉर्ड सेरेमनी है जो भारतीय क्रिकेट के टॉप परफॉर्मर्स को पहचान देती है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले ने अपने साथी खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को सम्मानित होने पर बधाई दी।
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास रात। नमन अवार्ड्स में 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों का जश्न मनाते हुए, एक ही छत के नीचे अतीत, वर्तमान और भविष्य। एक ऐतिहासिक उपलब्धि। मेरे दोस्त राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर बहुत-बहुत बधाई।"
सचिन ने 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ ही भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, स्मृति मंधाना और शुभमन गिल के साथ अन्य विजेताओं को भी बधाई दी।