IPL 2026: RCB के लिए अच्छी खबर,प्लेऑफ से पहले इंग्लैंड से वापस लौटा धाकड़ बल्लेबाज (Image Source: AFP)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट (Phil Salt) इस हफ्ते के अंत तक भारत वापस लौट आएंगे। वह उंगली की चोट के करण करीब एक महीने से टीम से बाहर थे।
सॉल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के दौरान फील्डिंग में बाउंड्री बचाते हुए बाएं हाथे की उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद वह आरसीबी के लिए नहीं खेले और पिछले महीने अपने परिवार के साथ समय बिताने और उंगली की चोट से उबरने के लए वापस इंग्लैंड लौट गए थे।
उनकी गैरमौजूदगी में भी आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली और उम्मीद है कि टीम धर्मशाला में होने वाले पहले क्वालीफायर में खेलेगी। यह देखने वाली बात होगी कि सॉल्ट आरसीबी के आखिरी लीग मैच के उपलब्ध रहेंगे या नहीं। आरसीबी अपना आखिरी लीग मैच शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।