IND-W vs ZIM-W 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी निकी प्रसाद (Niki Prasad) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया। 20 साल की निकी ने अपने इंटरनेशनल करियर के दूसरे ही मैच में गेंद से ऐसा कमाल किया, जो इससे पहले कोई भारतीय महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई थी।
रविवार (18 अक्टूबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की पारी के 15वें ओवर में निकी प्रसाद को पहली बार गेंदबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर चिपाओ मुगेरी-तिरिपानो को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद क्रीज पर आईं नई बल्लेबाज न्याशा ग्वानजुरा को निकी ने अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
VIDEO:
in That's how Niki Prasad opened her International wicket tally Updates https://t.co/kECmCQJzty #TeamIndia | #INDvZIM | mflone_ https://t.co/wVgHTYJDXa
BCCI Women (BCCIWomen) October 18, 2026