पिछले मैच में जिस तरह आउट हुई, उसके बाद सो भी नहीं सकी थी: शेफाली वर्मा (पिछले मैच में जिस तरह आउट हुई, उसके बाद सो भी नहीं सकी थी: शेफाली वर्मा)
भारत की नव नियुक्त उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 55 रन की तूफानी पारी खेली। शेफाली ने 25 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौके जड़े। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में ऑफ-स्पिनर न्याशा ग्वांज़ुरा ने शेफाली को सिर्फ 4 रन पर आउट कर दिया था, लेकिन इस बार शेफाली ने शानदार वापसी करते हुए धुआंधार पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 103 रनों के लक्ष्य को 8.5 ओवरों में हासिल करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली।
दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली को सीरीज के पहले मैच में न्याशा ग्वांजुरा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया था। शेफाली ने बताया कि उस तरह से आउट होने के बाद वह सो भी नहीं सकी थीं।