Advertisement

IPL 10: प्लेऑफ की सीट पक्की करने के लिए पुणे सुपरजाएंट और किंग्स इलेवन पंजाब में होगी टक्कर

पुणे, 14 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और किंग्स इलेवन पंजाब अपने आखिरी मुकाबले में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उतरेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले इस मैच

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 14, 2017 • 13:16 PM
 Rising Pune Supergiant vs Kings XI Punjab Match 55 Preview in Hindi
Rising Pune Supergiant vs Kings XI Punjab Match 55 Preview in Hindi ()
Advertisement

पुणे, 14 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और किंग्स इलेवन पंजाब अपने आखिरी मुकाबले में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उतरेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का यह आखिरी मौका है।

पुणे और पंजाब को अगर प्लेऑफ में जाना है तो उन्हें सिर्फ जीत ही चाहिए होगी। पुणे के इस समय 13 मैचों में 16 अंक हैं और पंजाब के 13 मैचों में 14 अंक। अगर पंजाब यह मुकाबला जीतता है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, ऐसे में पेंच नेट रन रेट पर आकर अटकेगा, जहां पंजाब नेट रन रेट में पुणे से बाजी मार ले जाएगा।

Trending


अगर पुणे की टीम शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच जीत लेती तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई होती।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

पुणे की टीम रविवार को राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों से सजे बल्लेबाजी क्रम से रनों की उम्मीद करेगी।

गेंदबाजी में पुणे को स्टोक्स के रहने का फायदा मिला है। अंतिम ओवरों में वह टीम के लिए काफी कारगर साबित हुए हैं। वहीं जयदेव उनादकट ने भी पिछले कुछ मैचों से टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी है।

लेग स्पिनर इमरान ताहिर का स्वदेश लौटना पुणे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के तौर पर उसके पास ताहिर का अच्छा विकल्प है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

दूसरी तरफ पंजाब चाहेगी कि मार्टिन गुप्टिल अपने अंदाज में बल्लेबाजी करें। मुंबई के खिलाफ पंजाब ने प्रयोग किया था और गुप्टिल के साथ मनन वोहरा के स्थान पर रिद्धिमान साहा को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया था, जिसे साहा ने बखूबी भुनाया और 93 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा मैक्सवेल, शॉन मार्श और अक्षर पटेल ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। 

गेंदबाजी में पंजाब की टीम काफी हद तक मोहित शर्मा और संदीप शर्मा पर निर्भर करेगी। 

टीमें (संभावित) : 

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मार्टिन गप्टिल, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, एडम बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, राहुल त्रिपाठी।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS