Advertisement
Advertisement
Advertisement

9 मैचों में 128 रन बनाने वाले विराट कोहली को क्या सलाह दोगे? रियान पराग ने दिया जवाब

विराट कोहली IPL 2022 में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। विराट कोहली से जुड़ सवाल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने जवाब दिया है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 28, 2022 • 16:05 PM
Cricket Image for Riyan Parag Responds To Question About Rcb Captain Virat Kohli
Cricket Image for Riyan Parag Responds To Question About Rcb Captain Virat Kohli (Riyan Parag and Virat Kohli)
Advertisement

विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। विराट इस समय अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों से विराट कोहली अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

उनके हालिया फॉर्म में गिरावट को देखते हुए, एक लोकप्रिय वेबसाइट ने फैंस के लिए एक सवाल पोस्ट किया है। उन्होंने सवाल के साथ विराट कोहली की तस्वीर को कैप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि वे विराट को क्या सलाह देंगे? इस सवाल पर रियान पराग ने जवाब दिया है।

Trending


रियान पराग ने GOAT की इमोजी शेयर करने के साथ लिखा, 'हममें से कोई नहीं दे सकता। उन्हें अपना काम करने देना चाहिए।' बता दें कि रियान पराग ने ही पिछले मैच में विराट का कैच पकड़ा था। वहीं कैच पकड़ने के बाद जिस तरह से रियान पराग ने विकेट का जश्न मनाया वो देखने लायक था।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2023 नीलामी में खरीद सकती है

विराट कोहली का कैच पकड़ते ही रियान पराग अजीब तरह से डांस करते हुए नजर आए थे। रियान पराग की इस हरकत के बाद वो काफी ट्रोल भी हुए थे। आईपीएल 2022 में अब तक विराट कोहली ने 9 मैचों में 16 की मामूली औसत और 129.72 के स्ट्राइक रेट से महज 128 रन बनाए हैं। विराट कोहली की खराब फॉर्म का असर उनकी टीम आरसीबी पर भी होता हुआ नजर आ रहा है। दिनेश कार्तिक और कप्तान फाफ को छोड़कर अन्य कोई भी आरसीबी का बल्लेबाज लय में नजर नहीं आ रहा है।


Cricket Scorecard

Advertisement