Cricket Image for Mi Can Target Sam Curran Adam Zampa Or Colin Munro In Ipl 2023 Auction (Mumbai Indians)
रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। सबसे अधिक 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम खराब नीलामी रणनीति के कारण भी जमकर ट्रोल हुई। मुंबई की टीम ने ईशान किशन और जोफ्रा आर्चर को खरीदने में ही काफी पैसे लगाए और उनका ये दांव उल्टा पड़ा। ऐसे में मुंबई को फिर से खुद को पुनर्गठित करने के लिए अगले ऑक्शन 2023 पर फोकस करना होगा। ऐसे में मुंबई की टीम इन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
सैम करन: आईपीएल 2021 में पीठ की चोट के कारण सैम करन आईपीएल 2022 में शिरकत नहीं कर पाए। आईपीएल 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए ऑलराउंडर को फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। सैम गेंद और बल्ले दोनों से मुंबई की टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं ऐसे में मुंबई की टीम उनपर दांव लगा सकती है।


