Rohit Sharma (Twitter)
भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच लोगों को इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। यह खेल पुरस्कार के इतिहास में पहली बार होगा कि पांच लोगों को खेल रत्न दिया जाएगा।
खेल अवॉर्ड-2020 की समिति ने शुक्रवार को रोहित, महिला पहलवान वीनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरा एथलीट मरियप्पन थेंगावेलू को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है।