Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने बताया, रोहित शर्मा की ये चीज उन्हें बनाती है सर्वकालिक महान ओपनर

मुंबई, 30 जून | महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा को 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में पारी की शुरूआत करने को कहा था और तभी से रोहित का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया।  टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्मचारी श्रीकांत

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 30, 2020 • 15:23 PM
Rohit Sharma
Rohit Sharma (Twitter)
Advertisement

मुंबई, 30 जून | महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा को 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में पारी की शुरूआत करने को कहा था और तभी से रोहित का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। 

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्मचारी श्रीकांत ने कहा है कि रोहित इस समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। श्रीकांत ने स्टार स्पोटर्स के शो पर कहा, मैं रोहित को दुनिया के सर्वकालिक महान ओपनिंग बल्लेबाजों में गिनता हूं। रोहित शर्मा की सबसे अच्छी खासियत कि वे शतकों के लिए जाते हैं और यह काफी शानदार है। वनडे में, उन्होंने 150, 180, 200 रन बनाए हैं, जरा सोचिए कि आप टीम को कहां ले जा रहे हो। यह रोहित की महानता है। 

Trending


वह निश्चित तौर पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीन या पांच ऑलटाइम महान सर्वकालिक बल्लेबाजों में से एक हैं, जहां तक वनडे क्रिकेट की बात है।
भारतीय टीम के उप-कप्तान के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं।
 


Cricket Scorecard

Advertisement