Arjun Tendulkar Ranji Trophy: रणजी ट्राफी टूर्नामेंट में गोवा बनाम राजस्थान के मुकाबले में महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) विपक्षी टीम पर कहर बनकर टूटे हैं। गोवा के लिए नंबर 7 पर बैटिंग करने उतरे अर्जुन तेंदुलकर ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। सुयश प्रभुदेसाई के साथ मिलकर ना उन्होंने टीम की पारी को संभाला बल्कि रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।
34 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था डेब्यू शतक: साल 1988 में 34 साल पहले अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू रणजी मैच में शतक जड़ा था। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अर्जुन ने भी शतक जड़ दिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने 178 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस शानदार पारी के दौरान अर्जुन के बल्ले से 12 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के निकले।
लिस्ट ए करियर रहा है शानदार: अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लिस्ट-ए करियर में अगर अर्जुन ने 9 मैचों में 6.60 की इकोनॉमी रेट से 12 विकेट झटके हैं। आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को रिटेन किया है।
Arjun Tendulkar hits a 100 on Ranji debut. Just like his dad @sachin_rt Sachin Tendulkar 34 years ago! Brilliant
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) December 14, 2022
