Advertisement
Advertisement
Advertisement

सैमी, रसेल को अनुबंध सूची में जगह नहीं

सैंट जॉन्स (एंटिगुआ), 9 जनवरी | वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्लयूआईसीबी) ने 2015-2016 के लिए खिलाड़ियों से करार की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नामों को जगह नहीं मिली है, जिनमें डैरन सैमी, आंद्रे रसेल,

Advertisement
सैमी, रसेल को अनुबंध सूची में जगह नहीं
सैमी, रसेल को अनुबंध सूची में जगह नहीं ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Jan 09, 2016 • 05:11 PM

सैंट जॉन्स (एंटिगुआ), 9 जनवरी | वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्लयूआईसीबी) ने 2015-2016 के लिए खिलाड़ियों से करार की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नामों को जगह नहीं मिली है, जिनमें डैरन सैमी, आंद्रे रसेल, सुलेमान बेन, शिवनारायण चन्द्रपॉल, और ड्वेन ब्रावो शामिल हैं। पिछले साल सूची में शामिल किए गए क्रिस गेल को भी इस बार सूची में जगह नहीं दी गई है। सूची में खिलाड़ियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
January 09, 2016 • 05:11 PM

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किए गए स्पिनर सुनील नारायन को भी अनुबंध से बाहर रखा गया है। यह अनुबंध एक अक्टूबर, 2015 से 30 सितंबर, 2016 तक के लिए है। इस सूची में कई नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिनमें जरमैन ब्लैकवुड, लियोन जॉनसन, शेन डोरिच, शाई होप और राजेन्द्र चंद्रिका शामिल हैं।

Trending

लेग स्पिनर देवेन्द्र विशु के अलावा शेनन गब्रियाल और शेलडन कोटरेल को भी इस सूची में जगह मिली है। डब्लयूआईसीबी की अनुबंध सूची इस प्रकार है : जैसन होल्डर, क्रैग ब्रैथवेट, राजेन्द्र चंद्रिका, डारेन ब्रावो, मार्लोन सैमुएल्स, दिनेश रामदीन, देवेन्द्र विशु, शेनन गाब्रियाल, जरमैन ब्लैकवुड, जेरौम टेलर, शेलडर कोटरेल, शाई होप, शेन डोरिच, लियोन जॉनसन, केमर रोच।

एजेंसी

Advertisement

TAGS
Advertisement