Sri Lanka opt to bowl against India in ICC Champions Trophy ()
8 जून, लंदन (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है। तो वही अगर टीम इंडिया ये मुकाबला जीतती है तो वह सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी, लाइव स्कोर: भारत बनाम श्रीलंका
टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। श्रीलंका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई, इसके अलावा ऑलराउंडर थिसारा परेरा और , दानुष्का गुनाथिलका को मौका मिला है।