New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाना है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज रहता है और इस लीग में जमकर चौके-छक्के लगते हैं। आइए आपको आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर बताते हैं।
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने 15 अप्रैल 2024 को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 287 रन लगाए थे। टीम की तरफ से ट्रेविड हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए थे।
इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया है। 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए थे। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 106 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रनों का योगदान दिया था।