'गोल्फ' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बेहद लोकप्रिय खेल है। भारत में यह खेल धीरे-धीरे अपनी जड़ें मजबूत बना रहा है। अदिति अशोक एक ऐसा नाम है जिन्होंने गोल्फ के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन किया है।
अदिति अशोक का जन्म 29 मार्च, 1998 को बेंगलुरु में हुआ था। बहुत कम उम्र में ही गोल्फ में उनकी रुचि जगी और इसी खेल में उन्होंने अपना करियर बनाने का निश्चय किया। एक ऐसा खेल जो देश में लोकप्रिय न हो उसमें करियर बनाने का फैसला निश्चित तौर पर साहसिक था। अदिति के इस फैसले का उनके माता-पिता का समर्थन मिला।
12 साल की उम्र में, अदिति ने एशिया पैसिफिक इनविटेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। 13 साल की उम्र में, अदिति ने अपना पहला प्रोफेशनल टूर जीता था। उन्होंने 2012, 2013 और 2014 में लगातार तीन बार नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीती। 2014 में, उनके पास एक ही समय पर जूनियर और सीनियर दोनों खिताब थे। वह एकमात्र भारतीय गोल्फर थीं जिन्होंने 2013 के एशियन यूथ गेम्स और 2014 के यूथ ओलंपिक्स और एशियन गेम्स दोनों में हिस्सा लिया।