गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर आशीष नेहरा के प्रभाव को स्वीकार करना होगा: संजय बांगड़ (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर हेड कोच आशीष नेहरा का प्रभाव है और इसे हमें स्वीकार करना होगा। बांगड़ ने कहा कि नेहरा को जीटी की गेंदबाजी को आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत गेंदबाजी इकाई बनाने का श्रेय मिलना चाहिए।
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए बांगड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको आशीष नेहरा के असर को मानना होगा। वह अपने नेतृत्व से गेंदबाजों पर असर डालते हैं। सिराज जैसे कई गेंदबाज रहे हैं, जो 2017-18 में करियर की शुरुआत में उनके साथ खेले थे। उस समय, वह आज जैसे मोहम्मद सिराज नहीं थे। जीटी के साथ इस समय का आनंद कगिसो रबाडा भी ले रहे हैं।"
रबाडा के प्रदर्शन में सुधार का श्रेय भी बांगड़ ने नेहरा को दिया।