यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक नहीं, बल्कि दो देशों की ओर से खेला। आइए, इस लिस्ट में शामिल क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं।
शेहान जयसूर्या: इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में श्रीलंका की ओर से खेला, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिकी टीम में स्थान मिला है। शेहान ने अब तक 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे फॉर्मेट में 1 अर्धशतक दर्ज है।
रीलोफ वान डर मर्व: 41 वर्षीय मर्व ने साउथ अफ्रीका के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत की थी। साल 2009 और 2010 में वह इसी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016, 2021 और 2022 में वह डच टीम (नीदरलैंड) की तरफ से खेले। विश्व कप 2026 में एक बार फिर मर्व इसी टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।