New Delhi: IPL 2025- CSK vs RR (Image Source: IANS)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत मार्च से होगी, जिससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
44 वर्षीय धोनी 17वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही पैड पहनकर नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। धोनी को नेट्स के लिए तैयार होते समय जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी से बात करते हुए देखा जा सकता है।
जेएससीए ने धोनी को अपना गौरव बताया और इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "देखो कौन वापस आ गया है। जेएससीए का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी।"