यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए 'ग्लासगो कॉस्मिक' ने सितारों से सजी टीम का ऐलान किया है। इस टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ बड़े नामों के साथ स्कॉटलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी भी शामिल हैं।
ग्लासगो कॉस्मिक की टीम में फिन एलन, लियाम लिविंगस्टोन, जोश फिलिप, मोइसेस हेनरिक्स, कामिंदु मेंडिस, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेरहार्ड इरास्मस, डुआन जेनसेन, अली खान जैसे जाने-माने खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा, स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन और स्कॉटिश क्रिकेट के सितारे जॉर्ज मुंसे भी इस टीम का हिस्सा हैं।
ईटीपीएल का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा। इस महीने की शुरुआत में डबलिन में आयोजित कार्यक्रम में, लीग की छह टीमों की सूची पूरी की गई थी। डबलिन गार्डियंस, ग्लासगो कॉस्मिक, एम्सटर्डम फ्लेम्स, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, बेलफास्ट और रॉटरडैम इस लीग का हिस्सा हैं। इन 6 टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले जाएंगे।