New Delhi: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस का मानना है कि बाबर आजम स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे रह गए हैं। अपने इस बयान से कहीं न कहीं उन्होंने पाकिस्तान के हेड कोच माइक हसन के बयान का समर्थन किया है।
माइक हसन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कुछ दिन पहले कहा था, "हमने टी20 विश्व कप में बाबर आजम को टॉप ऑर्डर में बैटिंग के लिए नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ के इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट मॉडर्न पावरप्ले गेम की जरूरतों के हिसाब से नहीं है।"
पूर्व में टी20 में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले बाबर विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। विश्व कप में महज 22 की औसत से बाबर ने 66 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट और फॉर्म को लेकर वह आलोचना का शिकार हो रहे हैं।