गुजरात: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, 16 फोन और 3.10 लाख रुपए जब्त (Image Source: IANS)
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मेमनगर इलाके के पास एक फ्लैट से कथित तौर पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुक्रवार रात चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आीपीएल) मैच पर कई ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी आईडी का इस्तेमाल करके दांव लगा रहे थे।
एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे आनंद पार्क सोसाइटी के एक अपार्टमेंट पर छापा मारा, जिसे खास तौर पर जुए की गतिविधियों के लिए किराए पर लिया गया था।
गिरफ्तार किए गए लोगों में कपिल उर्फ चिराग ठक्कर (24), अभय ठक्कर (30), यशकुमार अखानी (30), मीत जायसवाल (25), कल्पेश ठक्कर (35) और ध्रुव ठक्कर (27) शामिल हैं, जो मूल रूप से बनासकांठा जिले के रहने वाले हैं।