गुजरात टाइटंस का 'शुभारंभ 2026', पांच साल के सफर पर रंगारंग कार्यक्रम (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले गुजरात टाइटंस ने अपने के सफर की शुरुआत 'शुभारंभ 2026' के साथ की। अहमदाबाद में सोमवार की शाम यादगार रही, जिसमें पूरी टीम, फ्रेंचाइजी के मालिक, पार्टनर और फैंस एकजुट हुए। इस शाम टीम के पांच साल के सफर पर नजर डाली गई।
एकता, महत्वाकांक्षा और 'गुजरात-फर्स्ट' सोच को प्रदर्शित करते हुए इस शाम ने फ्रेंचाइजी की पहचान को और मजबूत किया। इस कार्यक्रम में आत्मचिंतन, सम्मान और सांस्कृतिक उत्सव का सुंदर मेल देखने को मिला, जिसने टीम और उसके प्रशंसकों के साथ-साथ पूरे राज्य के साथ उसके गहरे संबंध को फिर से उजागर किया।
यह अवसर इस बात की याद दिलाता है कि कैसे गुजरात टाइटंस लीग की सबसे गतिशील, निरंतर प्रदर्शन करने वाली और फैन-आधारित फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है।