गुरनूर बरार: तेज रफ्तार से प्रभावित करने वाले गेंदबाज, जिन्हें मिला दिग्गजों का साथ (Image Source: IANS)
तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम में चुना गया है। बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर इस 6 फीट 5 इंच लंबे खिलाड़ी को 'भविष्य की संभावना' मानते हैं।
बाउंस और रिवर्स स्विंग से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाले गुरनूर ने अपनी तेज रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। डेल स्टेन के फैन गुरनूर सड़क पार करते समय भी स्टेन, ब्रेट ली और शोएब अख्तर के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते थे।
गुरनूर स्कूल में टेनिस और फुटबॉल खेला करते थे। स्कूल के ही एक दोस्त ने उन्हें क्रिकेट ट्रायल्स देने की सलाह दी थी, जिसके दो साल बाद उनकी मुलाकात शुभमन गिल से हुई, जिन्हें बरार की गति काफी पसंद आई। गिल की मदद से ही बरार को डिस्ट्रिक्ट टीम में खेलने का मौका मिला।