तीसरा टी20: हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी, गेंद से चमकीं नंदनी, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किया क्लीन स्वीप (तीसरा टी20: हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी, गेंद से चमकीं नंदनी, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किया क्लीन स्वीप)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 92 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया। यह मुकाबला मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने अनुष्का शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 32 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। अनुष्का 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं। 68 के स्कोर पर भारत ने निकी प्रसाद (9) का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरीं, जिन्होंने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 84 रन जुटाकर टीम को 152 के स्कोर तक पहुंचा दिया। शेफाली 37 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुईं।