एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए हर्ष संघवी, जय शाह और सचिन से की ख (Image Source: IANS)
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी अहमदाबाद में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर द्वारा समर्थित 'एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सचिन के साथ-साथ आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से भी खास मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल एकेडमी में आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके विकास में मददगार होंगी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अहमदाबाद में एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लॉन्च इवेंट में सचिन तेंदुलकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह की मौजूदगी में शामिल हुआ। यह सचमुच एक खास पहल है, जो विश्व-स्तरीय आधारभूत संरचना, मार्गदर्शन और मूल्यों के साथ टैलेंटेड एथलीटों की अगली पीढ़ी को तैयार करेगी।"