भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। श्री चरणी के स्थान पर प्रेमा रावत को भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
भारत ने सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 विकेट से दमदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब मेजबान टीम का लक्ष्य तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करना है।
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हम आज पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम मिडिल ऑर्डर को खेलने का ज्यादा समय देना चाहते हैं। टी20 क्रिकेट में हमें सकारात्मक होकर खेलना होगा। मैंने कोई खास स्कोर नहीं सोचा है, लेकिन हम 180 से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे। हम खिलाड़ियों को ज्यादा समय देना चाहते हैं। श्री चरणी आराम कर रही हैं और उनकी जगह पल्लवी को शामिल किया गया है। जब आपके पास शेफाली जैसी खिलाड़ी हों, तो निश्चित रूप से ज्यादा छक्के देखने को मिलेंगे।"