दूसरा टी20: गार्डनर का ऑलराउंडर प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 40 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा (दूसरा टी20: गार्डनर का ऑलराउंडर प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 40 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा)
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉर्थ सिडनी ओवल में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच को 40 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरा टी20 भी जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच इसी मैदान पर 22 अक्टूबर को खेला जाना है।
सिडनी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इस टीम ने 41 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बेथ मूनी ने एशले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 60 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।