स्टार्क के नाम रिकॉर्ड, 450 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बने (स्टार्क के नाम रिकॉर्ड, 450 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बने)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट हासिल करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने यह उपलब्धि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में हासिल की, जब तीसरे दिन की शुरुआत में उन्होंने वियान मुल्डर को आउट किया।
इसी के साथ स्टार्क टेस्ट करियर में 450 विकेट हासिल करने वाले ग्लेन मैक्ग्रा के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 450 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए। वहीं, स्पिनर नाथन लियोन 573 विकेट के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563) लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।