'मैं अपने देश के लिए खेल रहा हूं': राशिद खान ने ठुकराए थे भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता के प्रस्ता (Image Source: IANS)
किताब में राशिद ने 2023 आईपीएल सीजन की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि टीम के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि भारतीय क्रिकेट जगत की एक 'बड़ी हस्ती' उनसे मिलना चाहती है। राशिद को वह बातचीत अच्छी तरह याद है।
उन्होंने बताया, "मैं उनके पास गया और नमस्ते किया। हमारी बातचीत शुरू हुई, और उन्होंने कहा: 'आपके देश (अफगानिस्तान) के हालात बहुत खराब हैं। आप भारत आ जाओ और यहीं रहो। हम आपको भारतीय दस्तावेज दिलवा देंगे। आप यहीं रहो और यहीं क्रिकेट खेलो।' उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसका क्या जवाब दूं, लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा, 'आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपने देश, अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।'"