आईसीसी महिला रैंकिंग: फातिमा सना ने टी20 और लॉरेन बेल ने वनडे में लगाई बड़ी छलांग (Image Source: IANS)
आईसीसी की मंगलवार को जारी महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पाकिस्तान की कप्तान फातिम सना ने टी20 और इंग्लैंड की तेज लॉरेन बेल ने वनडे में लंबी छलांग लगाई है।
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच हाल ही में कराची में टी20 सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान ने इस सीरीज को 3-0 से जीता था। इस सीरीज में फातिम का प्रदर्शन शानदार रहा था और इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में हुआ है। आखिरी मैच में 62 रन की पारी खेल कर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाली फातिम सना 4 स्थान की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
फातिमा सना ने गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया था और 5 विकेट लिए थे, इसका फायदा उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में भी हुआ है। वह 6 स्थान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर चली गई हैं।