अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे और एक टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी। टेस्ट में मोहम्मद शमी की वापसी एक बार फिर टल गई है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टेस्ट की टीम में जगह नहीं दी गई है। जडेजा और पटेल की जगह मानव सुथार और हर्ष दुबे को जगह दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौका दिया गया है। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पिछले एक दशक से नियमित सदस्य रहे हैं और बड़े मैच विनर रहे हैं। ऐसे में उनका टेस्ट में न होना चौंकाता है। पटेल भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाते हैं। दोनों की जगह मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका मिला है। दुबे वनडे टीम का भी हिस्सा हैं।
मानव सुथार और हर्ष दुबे का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड बेहतरीन है, और इसी आधार पर दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है।