भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 में 3-0 और वनडे में 2-0 से हराया (Image Source: IANS)
भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-0 और वनडे सीरीज 2-0 से जीती। भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा।
बीसीसीआई के सहयोग से बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल और एशियन बधिर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त आईडीसीए ने इस सीरीज को आयोजित किया था।
टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने पहले मैच में 108 रन का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे मैच में 109 रन का पीछा करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 157 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 85 रन पर समेट मैच 72 रन से जीता।