Bengaluru: IPL 2025-RCB vs RR (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का 11वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
भुवनेश्वर कुमार सीएसके के खिलाफ 1 विकेट लेते ही आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे कर लेंगे। वह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर दूसरे गेंदबाज बनेंगे।
भुवनेश्वर ने सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिए थे।