आईपीएल 2026: सीएसके ने खलील की जगह कुलदीप और आरसीबी ने तुषारा की जगह ग्लीसन को साइन किया (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में बचे हुए मैचों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंजर्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह एक दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को साइन किया है। वहीं, आरसीबी ने नुवान तुषारा की जगह रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया है।
आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, "कुलदीप यादव 30 लाख रुपये में सीएसके में शामिल होंगे, जबकि रिचर्ड ग्लीसन 1.6 करोड़ रुपये में आरसीबी का हिस्सा बनेंगे।"
सीएसके में शामिल किए गए कुलदीप ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। वह आरआर के लिए साल 2023 में भी खेले थे। दो सीजन के दौरान खेले 3 मैचों में उन्होंने 2 विकेट लिए थे।