India Probable Playing XI Vs NZ 1st T20: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम न्यूजीलैंड के टूर (India Tour of New Zealand) पर है जहां उन्हें मेजबान देश के साथ गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में पहला टी20 मुकाबला (NZ vs IND 1st T20) खेलना है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं क्राइस्टचर्च मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।
क्या भुवनेश्वर को मिलेगा मौका?: भारतीय टीम में भुवी की वापसी हुई और वो क्राइस्टचर्च टी20 खेलने के लिए पहली पसंद रहेंगे। कैप्टन श्रेयस अय्यर ने खुद इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर कुमार बहुत सारा अनुभव लेकर आते हैं। हमें उसकी थोड़ी कमी खल रही थी, अगर आप पिछले 4 सालों में उसका T20 करियर ग्राफ देखो, तो उन्होंने दो बार IPL जीता है। उन्हें इस फॉर्मेट में कैसे दबदबा बनाना है, इसका अच्छा आइडिया है।"
बताते चलें कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्यों में से एक रहे हैं। उन्होंने देश के लिए 88 T20I में 90 विकेट लिए हैं। वो न्यूजीलैंड टूर पर अपने 100 T20I विकेट पूरे कर सकते हैं। उनके पास भारत के लिए 21 टेस्ट और 121 ODI खेलने का भी अनुभव है।