इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं।
सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने सैमसन, गायकवाड़ और उर्विल पटेल के रूप में शुरुआती 3 विकेट 7.2 ओवर में 52 रन पर गंवा दिए थे। सैमसन 20, गायकवाड़ 9 और पटेल 6 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 70 रनों की बेहद अहम साझेदारी की। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली। कार्तिक का सीजन का यह दूसरा अर्धशतक था। डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में वह फिर असफल रहे।