सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ शनिवार को मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत करने के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। माही के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी को ग्राउंड्समैन के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते, मुस्कुराते और तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा जा सकता है, जो उनके विनम्र स्वभाव को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि पिंडली में चोट के कारण धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पूर्व, इस सीजन वह पहली बार वह टीम के साथ सफर पर निकले हैं। हाल ही में धोनी को नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया था, जहां वह गेंद को साफ-सुथरे ढंग से हिट कर रहे थे और आसानी से बाउंड्री के पार भी पहुंचा रहे थे।