फाइनल बाबर और फखर जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन करने का बड़ा मौका: माइक हेसन (फाइनल बाबर और फखर जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन करने का बड़ा मौका: माइक हेसन)
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने उम्मीद जताई है कि टीम के सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमान फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बाबर और फखर दोनों का टूर्नामेंट में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।
हेसन का मानना है कि बड़े नामों के प्रदर्शन के बिना भी पाकिस्तान फाइनल में पहुंची है। यह टीम की बढ़ती ताकत को दिखाता है।