Tim Seifert Wicket Video: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ऑकलैंड टी20 (NZ vs IND 4th T20) में पहले ही ओवर में आउट हो गए। उन्होंने मयंक यादव (Mayank Yadav) की गेंद पर हवा में कूदकर शॉट खेला और बाउंड्री पर मौजूदा फील्डर प्रिंस यादव (Prince Yadva) को कैच दे दिया। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। मयंक यादव के सामने टिम सेफर्ट थे, जिन्हें गेंदबाज़ ने ऑफ साइड के काफी बाहर एक शॉर्ट बॉल फेंका। इस गेंद पर टिम सेफर्ट किसी भी तरह बाउंड्री मारना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने हवा में कूदकर अपरकट शॉट खेल दिया।
जब उन्होंने ये शॉट खेला तब वो पूरी तरह हवा में थे, लेकिन इस दौरान उनके पास कोई कंट्रोल नहीं था। इसी का फायदा भारतीय टीम को मिला। सेफर्ट के बैट से टकराने के बाद गेंद थर्ड मैन की तरफ गई जहां प्रिंस यादव ने अपनी दाईं ओर दौड़कर टिम सेफर्ट का कैच पकड़ा। तो ऐसे सेफर्ट 5 गेंदों पर 3 रन करके आउट हुए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।