डब्ल्यूबीबीएल 12: पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान, सोफी डिवाइन की जगह लेंगी (डब्ल्यूबीबीएल 12: पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान, सोफी डिवाइन की जगह लेंगी )
विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के 12वें सीजन के लिए पर्थ स्कॉर्चर्स अनुभवी बेथ मूनी को कप्तान बनाया है। मूनी बतौर कप्तान सोफी डिवाइन की जगह लेंगी।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें कप्तान बनाकर दिया है। मूनी ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से खुद को लीग की अहम खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। तीन बार की डब्ल्यूबीबीएल चैंपियन को ऑस्ट्रेलिया के 2026 आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
32 साल की इस खिलाड़ी ने पर्थ के लिए 80 मैचों में 3,024 रन बनाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने स्कॉर्चर्स के साथ खिताब जीतने से पहले ब्रिस्बेन हीट के साथ दो बार कॉम्पिटिशन जीता है।