Kolkata: IPL 2026 - KKR vs SRH (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में ईशान किशन की कप्तानी में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए बड़ी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, और उम्मीद है कि वे कुछ दिनों में टीम से जुड़ जाएंगे।
कमिंस आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारत आए थे, लेकिन खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे। सीजन की शुरुआत के बाद वह अपनी पीठ के स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, सिडनी में किए गए स्कैन से पता चला है कि चोट ठीक हो गई है, जिससे उनके प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। टीम में वापसी के बाद कमिंस फिर से एसआरएच की कप्तानी संभाल सकते हैं।