भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने शनिवार को कहा कि टीम के लिए एक विशेष टी20 अंतरराष्ट्रीय (टी20आई) टीम तैयार करने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। उनका मानना है कि क्रिकेटर्स की नई पीढ़ी खेल के सबसे छोटे प्रारूप की मांगों को पूरा करने के लिए पहले से कहीं बेहतर तरीके से तैयार है। कोच मजूमदार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर के साथ उनका समय अच्छा रहा, लेकिन अब भविष्य की ओर देखा जा रहा है।
भारत मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन है, जिसने 2025 में नवी मुंबई में खिताब जीता था, लेकिन टीम अभी तक भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है।
अमोल मजूमदार ने कहा, "ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम पहले ही उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। मैंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में जो टैलेंट देखा है, जहां भारत की अंडर-15 और अंडर-19 टीमों के कैंप लगते हैं, वह वाकई शानदार है।"