Dharamshala: IPL 2026 - RCB vs PBKS (Image Source: IANS)
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 67वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाना है। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी हैं। अब उनका मकसद इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को अधिक मजबूत बनाना होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं। यह टीम 16 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 में से 9 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। 18 अंकों के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष-2 में अपनी जगह बना लेगी। वहीं, आरसीबी अगर इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो यह टीम 'नंबर-1' रहते हुए 'क्वालीफायर-1' खेलेगी।