आईपीएल 2026 का 64वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। रियान पराग फिट नहीं है। उनकी जगह आरआर की कप्तानी जायसवाल कर रहे हैं।
आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छी विकेट लग रही है और बाद में कुछ ओस भी पड़ सकती है। हम इस पर नजर रखेंगे। मुझे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने पर गर्व है। पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। उम्मीद है वह ठीक हो जाएगा। हमारी टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। जडेजा को अभी भी थोड़ी परेशानी है।"
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी विकेट है। हम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी, कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। हमारे लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। हमें अपने ओनर और फैंस के लिए खेलने पर बहुत गर्व है। एडेन एक निजी मामले की वजह से घर चले गए हैं। उनकी जगह बडोनी खेलेंगे। शमी बाहर हैं। उनकी जगह मोहसिन आए हैं।"