आईपीएल 2026: एलएसजी और सीएसके के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच अधिकारियों के साथ एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में 13 मई को भयंकर आंधी-तूफान और बारिश प्रकोप आया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में राज्य भर में 100 से अधिक मौते हुई हैं। आपदा में अचानक अपनी जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और उनके लिए श्रद्धांजली के रूप में एलएसजी और सीएसके के खिलाड़ियों ने मौन रखा और मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे।
क्रिकेट को जेंटलमैन खेल माना जाता है और खिलाड़ियों की इस गतिविधि ने एक बार फिर से इस खेल के उदार चेहरे को प्रस्तुत किया है।