केकेआर बनाम पीबीकेएस: फैंस को उम्मीद, घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स (Image Source: IANS)
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ सोमवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम उतरेगी, तो उसका लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। फैंस का मानना है कि इस मैच को केकेआर ही अपने नाम करेगी। उन्हें सुनील नरेन, रिंकू सिंह और कप्तान अजिंक्य रहाणे से खासा उम्मीदें हैं।
केकेआर ने अब तक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 5 विकेट से मैच अपने नाम किया।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम के बाहर मौजूद एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "हमें सुनील नरेन से इस मैच में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर केकेआर पहले बल्लेबाजी चुनती है, तो यह टीम 250 रन बना सकती है। हमें उम्मीद है कि केकेआर इस मैच को अपने नाम करेगी।"