महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवि शास्त्री से की मुलाकात, पूर्व क्रिकेटर ने भेंट की क (Image Source: IANS)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर रवि शास्त्री के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर अनुभवी क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। खास तोहफे के लिए शुक्रगुजार हूं।"
रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान 'इंडियाज 71-ईयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' किताब भेंट की। आर कौशिक द्वारा लिखी इस किताब में भारतीय क्रिकेट के सफर का एक शानदार चैप्टर दिखाया गया है।